भाजपा सरकार ने किसानों को छला है - नंदकिशोर पटेल

नीमच । राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश सचिव दिग्विजयसिंह चुंडावत की अगुवाई में एकदिवसीय किसान स्वाभिमान एवं युवा अधिकार पदयात्रा निकाली गई जो प्रातः नीमच विधानसभा के ग्राम आमलीखेड़ा से प्रारंभ होकर उमाहेड़ा, ढाबा, लसूड़ितंवर, जवासा होती हुई करीब पंद्रह किमी का सफर तय कर शाम चार बजे नीलकंठ महादेव पहुँची। यात्रा समापन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि इस सरकार में भूख भय और भ्रश्टाचार को खुलेआम बढ़ावा देकर आमजन के साथ बहुत बड़ा छल किया है। किसानों को फसल बीमा ओर मुआवजा राशि के लिए संघर्श करना पड़ रहा है। ऐसी निकम्मी व हत्यारी सरकार को तत्काल हटा देना चाहिए। हरदा विधायक आर.के. दोगने ने कहां कि किसानों को अपने अधिकारों के लिये दर-दर भटकना पड़ रहा है किसानों को उसकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है भावांतर योजना असफलत सिद्ध हुई है कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने कहा कि देश प्रदेश के हालात इन तीन वर्शों में बेहतर से बदतर हुवे है। उच्च शिक्षित युवा आज चपरासी की नोकरी के लिए कतार में लगा है ये शर्मनाक स्थिति मोदी सरकार ने निर्मित की है। पदयात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष सोमिल नाहटा ने संबोधित करते हुवे कहा कि देश व प्रदेश की सरकारों ने किसान व्यापारी गरीब मजदूर सहित देश के हर वर्ग के स्वाभिमान और हितों पर कुठाराघात किया है। मोदी की सरकार चंद उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। श्री नाहटा ने कहा यूपीए की मनमोहनसिंह वाली सरकार ने श्रीमती सोनिया गांधी के आग्रह पर किसानों के 72 हजार करोड़ के कर्ज माफ किये। लेकिन मोदी सरकार ने अडानी, अम्बानी ललित मोदी और विजय माल्या जैसे पूंजीपतियों के 52 हजार करोड़ के कर्ज माफ कर किसानों के मुँह पर तमाचा मारा है। नोटबन्दी ओर जीएसटी जैसी जटिल कराधान प्रणाली लागुकर व्यापारी वर्ग की कमर तोड़ दी है। श्री नाहटा ने ये भी कहा कि अपनी वाजिब मांगो को लेकर आंदोलनरत निहत्ते किसानों पर लाठियां व गोलियां बरसाकर अक्षम्य अपराध किया है। उन्होंने जोर देकर यह भी कहा कि राश्ट्रपिता के हत्यारे को पूजने वाले तथाकठित देशभक्त गोडसे का मंदिर बना रहे है। गाय गंगा और तिरंगा के नाम पर देश की जनता को बरगलाने वाले लोगो को ओर उनकी नियत को पहचानना होगा तभी हमारा राश्ट्र अखंड रहेगा। जनपद उपाध्यक्ष परशुराम सिसोदिया ने कहा कि विगत 14 वर्शों से प्रदेश के सर्वहारा वर्ग की हालत खस्ता है। युवा रोजगार के अभाव में डर दर भटक रहा है। कि सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई दोनो सरकारों को अब जाना होगा। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम दीवान ने कहा कि किसान हितेशी सरकार होने का दावा करने वाली सरकार का सफेद झूठ जनता के सामने आ चुका है। लोकसभा महासचिव अशोक खींची ने कहा कि प्रदेश में चंहुओर भ्रश्टाचार, अराजकता का वातावरण है। हर वर्ग अपने भविश्य को लेकर चिंतित है। यात्रा संयोजक दिग्विजयसिंह चुंडावत ने कहा की इस पदयात्रा के माध्यम से हम किसानों व खेतिहर मजदूरों की पीड़ा जानने निकले है। भावन्तर के नाम पर शिवराज सरकार ने किसानों को छला है। युवावर्ग आज रोजगार की तलाश में पलायन करने को विवश है। पूरी यात्रा में नीमच के युवा नेता राकेश अहीर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश निडर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोदसिंह भौंरासा, विस अध्यक्ष संदीपसिंह राठौड़, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश धनगर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मंगल पाटीदार पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मूंदड़ा पूर्व अध्यक्ष रमेश राजोरा, पंकज जोशी, बलवन्तसिंह , राजू पटेल, बबली तंवर आदि ने भी संबोधित किया। नीलकंठ प्रांगण में सर्वश्री प्रभु चन्देल, तरुण बाहेती, ओम दीवान, विनोद दक, अर्जुन चावड़ा,आदि ने भी विचार रखे। पदयात्रियों का सभी गांवों में आतिशबाजी कर ढोल ढमाको के साथ जोरदार स्वागत किया गया । संचालन वरिश्ठ कांग्रेस नेता दशरथसिंह जवासा ने किया।
0 Comments