शिलॉन्ग (मेघालय)/नई दिल्ली. कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक यानी RSS पर लैंगिग भेदभाव को लेकर तंज कसा है। राहुल ने कहा है कि RSS में पुरुषों को ही तरजीह दी जाती है। इसके लिए उन्होंने महात्मा गांधी और मोहन भागवत के बीच तुलना कर दी। राहुल ने कहा- अगर आप महात्मा गांधी के फोटो देखें तो पाएंगे कि उनके दाएं और बाएं महिलाएं रहती थीं। लेकिन, अगर आप मोहन भागवत के फोटो देखेंगे तो पाएंगे कि या तो वो अकेले रहते हैं या फिर पुरुषों से घिरे नजर आते हैं। बता दें कि मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है।
RSS महिलाओं के विरोध में
- मेघालय में कांग्रेस 15 साल से सरकार में है। लेकिन, इस बार उसे इस नॉर्थ-ईस्ट स्टेट में बीजेपी से कड़ी चुनौती मिल रही है। राहुल गांधी ने यहां बुधवार से इलेक्शन कैंपेन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी की।
- राहुल गांधी ने कहा- RSS महिलाओं को कमजोर करना चाहती है। क्या कोई जानता है कि संघ की लीडरशिप में कितनी महिलाएं हैं? जीरो। अगर आप महात्मा गांधी को देखें तो उनकी इस तरफ (इशारे से दाएं) और इस तरफ (फिर इशारे से बाएं) महिलाएं रहती थीं। लेकिन, आप मोहन भागवत के फोटो देखें तो? या तो वो अकेले नजर आएंगे या फिर पुरुषों से घिरे नजर आएंगे।

0 Comments