जावद। कृषि उपज मंडी समिति जावद में विगत लगभग 30 वर्षों से कार्यरत राज्य मंडी बोर्ड सेवा के कर्मचारी यशवंत कुमार जैन (सहायक उप निरीक्षक) को 31 जनवरी 2018 को सेवाकाल पूर्ण होने पर समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस समारोह की अध्यक्षता मंडी समिति अध्यक्षा श्रीमती जानीबाई शंभूलाल धाकड़ ने की। इस मौके पर मंडी समिति उपाध्यक्ष रामसिंह जाट, सचिव प्रमोद कुमार राजगुरु सहित सभी कर्मचारी व मंडी समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। सभी ने श्री जैन के सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया तथा स्वस्थ मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए भावभीनी विदाई दी।
0 Comments