महू-चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर चंगेरा में 37.79 हेक्टेयर भूमि पर नई कृषि उपज मंडी का निर्माण होना है। इसके लिए करीब 21 करोड़ 50 लाख रुपए जारी हो गए लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। कांग्रेस मंडी निर्माण की मांग को लेकर सीएम शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखेगी।
6 वर्ष पहले नई मंडी के लिए चंगेरा में भूमि आरक्षित कर विकसित करने के लिए करीब 200 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया था। लेकिन अब तक मंडी की बाउंड़्रीवॉल का निर्माण ही हुआ है। जबकि राशि मिलने के बाद 3 वर्ष में प्रोजेक्ट का कार्य पूरा करना था। कांग्रेस नेता तरुण बाहेती ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से मंडी निर्माण शुरू नहीं हुआ। प्रोजेक्ट जनहित का है लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों लापरवाही के कारण विकास कार्य टेंडर प्रक्रिया में उलझा रखा है। नई मंडी बनने पर किसानों के साथ शहर के लोगों को भी लाभ मिलेगा। किसान उपज लेकर शहर में नहीं आना पड़ेगा। इससे शहरी क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। वर्तमान में बघाना मार्ग पर कृषि उपज मंडी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मंडी विकसित करने के लिए ये काम होंगे
नई मंडी प्रांगण को हाईवे से जोड़ने के लिए डेढ़ किमी सड़क करीब 28 मीटर चौड़ी, पानी निकासी के लिए चार पुलियाओं का निर्माण, सड़क पर प्रकाश व्यवस्था, सेक्टर-1 में दो शेड मय ट्रॉली के लिए, एक शेड 25 बाय 100 मीटर लंबा-चौड़ा और पर्याप्त ऊंचाई वाले बनेंगे। परिसर में सीमेंट-कांक्रीट, कार्यालय भवन, सुलभ शौचालय, पंप हाउस मय प्याऊ, नलकूप का निर्माण आदि काम होना है।

0 Comments