कांग्रेस पर्यवेक्षक अमितजी पुनिया जावद विधानसभा में 8 व 9 फरवरी को लेंगे बैठक

नीमच। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदकिषोर पटेल ने बताया कि अ.भा.कांग्रेस के पर्यवेक्षक श्री अमित जी पुनिया 8 व 9 फरवरी को जावद विधानसभा क्षैत्र में मडलम व सेक्टर  के गठन की प्रक्रिया हेतु विभिन्न क्षैत्रों में बैठक लेंगे। जिसमें श्री पुनिया मंडलम स्तर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटियों द्वारा आयोजित बैठकों में भाग लेंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम-
8 फरवरी को प्रातः 11 बजे नयागांव, दोपहर 1बजे अठाना, दोपहर 3 बजे जावद व सायं 5 बजे सरवानियां महाराज में मण्डलम की बैठक लेंगे।

इसी प्रकार 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे सिंगोली दोपहर 1 बजे झांतला, दोपहर 3 बजे रतनगढ़, सायं 5 बजे डिकेन व सायं 7 बजे मोरवन में मण्डलम की बैठक लेंगे।

श्री पटेल ने क्षैत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों व समस्त कांग्रेसजनों से अपने -अपने मण्डलम की बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आव्हान किया है। 

Post a Comment

0 Comments