सिंगोली। स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य की लगातार अनुपस्थिति पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रोष जताया है। बुधवार को एबीवीपी के एसडीएफ प्रमुख राकेश जोशी के नेतृत्व में महाविधायलयीन छात्र-छात्राओं ने नियुक्त प्राचार्य के खिलाफ पोस्टर का विमोचन एवं ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि शासन ने डेढ़ माह पूर्व ही सिंगोली कालेज के लिए प्राचार्य की नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिया है, लेकिन सम्बंधित प्राचार्य ने अब तक पदभार ग्रहण नहीं किया इसलिए विद्यार्थियों में नाराजगी है। प्राचार्य के अभाव में छात्र - छात्राओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बाबत एबीवीपी जिला एसडीएफ प्रमुख राकेश जोशी ने बताया कि प्राचार्य डी एस राठौर का डिप्लॉयमेंट होने के बाद एक बार भी उन्होंने इस महाविद्यालय में पैर नही रखा। सिंगोली कॉलेज को खुले हुए 5 वर्ष से अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक यहां पर प्राध्यापको की भी पूर्ति नही हो पाई है। विगत दो वर्षों से यहां पर किसी भी प्राध्यापक के नियमित नही होने से कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्था व अध्यापन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।जोशी ने बताया कि शासन द्वारा लिड कॉलेज से डिप्लॉयमेंट पर भेजने के बाद भी प्राध्यापको द्वारा ज्वाइन करने में बहाने बाजी की जाती है। डेढ़ माह पूर्व डिप्लॉयमेंट आदेश हो गया लेकिन यहां पर कोई प्रोफेसर नही पहुँचा है। जोशी ने बताया शिक्षकों की लापरवाही से जिससे रुष्ठ होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य के खिलाफ व शिक्षा को राजनीति के चुंगल से आजाद करवाने के लिए जोरदार नारेबाजी की।छात्र -छात्राओं ने महाविद्यालय को भगवान भरोसे बताने व प्राचार्य को ढूंढ कर लेन वाले को उचित इनाम दिये जाने जैसे पोस्टर नगर के मुख्य मार्गो और कॉलेज परिसर में लहराये। अभाविप जिला प्रमुख राकेश जोशी ने बताया की जब तक सिंगोली कॉलेज में प्राचार्य की स्थायी नियुक्ति नही हो जाती तब तक अभाविप अपना विरोध जारी रखेगी। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष दिव्या सोनी, प्रभा टाक, सुमन, सोनू, तहसील सयोंजक किशन शर्मा व अभाविप नगर उपाध्यक्ष राहुल पंचोली व सिद्धार्थ, शर्मा व एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद थे
0 Comments