आशीष अग्रवाल की विशेष रिपोर्ट
==========================
जावद भाजपा मण्डल की एक आवश्यक बैठक क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़, जिला महामंत्री श्याम काबरा,मण्डल अध्यक्ष शांति लाल बग्गड , जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरण अहिर, विधानसभा चुनाव प्रभारी अरविंद शर्मा,जिला मंत्री कोमल धाकड़ की विशेष उपस्थित में 9 फरवरी शुक्रवार को रावला कुआ हनुमान मंदिर परिसर पर पं दिनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई।क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने पदाधिकािरयों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली व 10 फरवरी से प्रत्येक बूथ केंद्र पर होने वाले आठ दिनी कार्य योजना की जानकारी दी। विधायक श्री ने बूथ केंद्र पर जाने वाले विस्तारकों को उनका दाियत्व सौंपा। विधायक श्री ने कहा हमें विश्वनीयता, सकारात्मक सोच एवं जिम्मेदारी के साथ पार्टी को उच्च स्थान पर ले जाना है। हम 14 साल से शासन में है। जो कार्यशौली रही जो काम किए। वह आठ दिनी विस्तार योजना के दौरान घर-घर पहुंचाना है। पहले लोग कहते थे हम खेत में पानी पिला सके इतनी बिजली मिल जाए तो बहुत है घंटो बिजली का इंतजार करना पड़ता था। आज भाजपा सरकार में 24 घंटे बिजली मिल रही है। 2008 में सड़को का जाल बिछाने का वादा किया। आज छोटे से छोटे गांवों को मुख्य मार्गो से जोडकर गांव से शहर का अंतर कम कर दिया है। जावद में 37 सडको पर एक साथ डामर का काम हो रहा है जो आज तक के इतिहास में कभी नही हुआ है। भाजपा जो कहती है वह करती है। विकास की गति बडी तो जावद का सौलर उर्जा के क्षेत्र में एशिया में नाम हुआ। गरीबों को आवास और मुफ्त में गैस कनेक्शन भाजपा सरकार उपलब्ध करा रही है। आज डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में हम काम कर रहे है और सभी स्कूलों को डिजिटल कर दिया। जावद के सराहनीय प्रयास को केंद्र सरकार ने सराहा और देश सरकारी स्कूलों को डिजिटल बनाने की योजना लागू की। यह जावद के लिए गर्व की बात है। इन्हीं सब विकास ही सोच से विस्तारकों को बूथ पर काम करना है और भाजपा सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाना है। बूथ केंद्र पर वितरीत होने वाली सामग्री मंडल अध्यक्ष और विस्तारकों को सौंपी गई।
आठ दिनी कार्य विस्तार योजना कार्यक्रम पर एक नजर
10 फरवरी – शून्य दिवस, शाम 5 बजे नगर/ग्राम केंद्र पर एकत्रिकरण एवं बूथ समिति के साथ बैठक।
11 फरवरी – पं. दीनदयाल की पूण्यतिथि मनाई जाएगी।
12 फरवरी – किसान सम्मेलन। भोपाल एवं जिला केंद्र पर मंडीयों में होने वाले कार्यक्रम में सह भागिता।
13 फरवरी– बूथ समिति गठन एवं बैठक, बूथ पर रहने वाले जनप्रतिनिधियों से संपर्क करना, शाम को खेल स्पर्धा आयोजन एवं खिलाडियों का सम्मान
14 फरवरी– बूथ के सक्रीस सदस्यों से संपर्क, बूथ के पूराने एवं वरिष्ट कार्यकर्ताओं से संपर्क, विचार परिवार से संपर्क, मेधावी बेटीयों का सम्मान
15 फरवरी – स्वच्छता अभियान, सोशल मिडिया से संपर्क करने वाले सुवाओं से संपर्क, मोदी, शिवरात एवं भीम एप डाउनलोड करवाना। महिला सशक्तिकरण सम्मेलन। अनू जाति जनजाति बैठक।
16 फरवरी - मंदिर, आंगनवाडी, पंचायत भवन एवं पेयजल स्त्रोत वाले स्थान प
ने आगामी पार्टी के राष्ट्रिय व् प्रदेश संघठन के निर्देशानुसार 11 फ़रवरी से 18 फ़रवरी तक के कार्यक्रमो की जानकारी दी।
आजीवन सहयोग निधि के लिए श्याम सुंदर काबरा ने प्रकाश डालते हुए आजीवन सहयोग निधि की महत्व पर चर्चा की एवं रसीद बुक की जवाब दरिया सोपि गई। वरिष्ठ अभिभाषक अम्रतलाल चोधरी, नयागांव परिषद अध्यक्षा चंद्र कला धाकड़, महिला मंडल अध्यक्षा वंदना जोशी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री सुचित सोनी, नगर अध्यक्ष केलाश प्रजापत,मंडल महामंत्री अभय जैन,फुलचंद विरवाल, उपाध्यक्ष रामजीवन चौधरी, जयप्रकाश पांडला, कार्यालय मंत्री आशीष अग्रवाल, मंडी उपाध्यक्ष रामसिंह जाट,जन भागीदारी अध्यक्ष कमलेश सारडा,युवा मोर्चा मुकेश चोपड़ा, सुनील धाकड़ नयागांव, अध्यक्ष दिलीप धाकड़, पार्षद रामलाल भेरावत, संजीव शर्मा, ओमप्रकाश कसेरा, उत्तम तिवारी, सरपंच गोटुलाल सुतार, गोपाल चारण, दुर्गा शंकर बैरागी, मंडल मंत्री दिपेश नलवाया, नीसार अहमद काजी
सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी एवं भाजपा कार्यर्कर्ता उपस्थित थे।मंडल अध्यक्ष शांति लाल बग्गड ने आभार व्यक्त किया।
0 Comments