मुंबई/नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया। 54 साल की अदाकारा अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ रविवार को दुबई में एक शादी में शरीक होने गई थीं। अचानक श्रीदेवी के निधन की खबर से बॉलीवुड जगत समेत उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं।- जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी के मुंबई स्थित घर पर नजदीकी लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है, जहां वे उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को ढांढस बंधा रहे हैं।- बताया जा रहा है कि फिल्म 'धड़क' के शूटिंग शेड्यूल की वजह से जाह्नवी फैमिली के साथ दुबई नहीं जा सकी थीं।- बीते रविवार को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थीं।
0 Comments