📆 दिनांक 27 मार्च 2018, मंगलवार।
जैन सोश्यल ग्रुप के तत्वावधान में महावीर मांगलिक भवन, जावद में भगवान महावीर के जीवन पर एवं जैन धर्म पर आधारित गीतों पर बच्चों की नृत्यमय प्रस्तुति व
जैन तम्बोला प्रतियोगिता बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला संचालक मंडल द्वारा भगवान महावीर की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके व नवकार महामंत्र के जाप द्वारा किया गया ।
उसके बाद बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गयी |
बच्चो में आराध्य मुणेत, चेरी गोयल, उत्तम नलवाया, प्रशम गोखरू, दिशा बोथरा, अक्षरा गोयल, सिद्धी बोथरा, अतुल नलवाया, दृष्टि टोंग्या ने अपनी प्रस्तुति दी।
आयुषी बोथरा, दीप्ती नलवाया व अर्चना जी गोखरू ने अपने भजन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अर्चना जी गोखरू द्वारा मां त्रिशला के चौदह स्वप्नों का पर जीवंत गीत प्रस्तुत किया गया।
उसके पश्चात महिला संचालक मंडल द्वारा भगवान महावीर के जीवन पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई उसमें ममता जी बीकानेरिया, वर्षाजी खिमेसरा, सोणी जी खिमेसरा, प्रिती जी टोंग्या, बरखा जी सखलेचा, शिल्पा जी लोढा ने योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अध्यक्ष सुनिल जी बीकानेरिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष अशोक जी खिमेसरा, अशोक जी जैन साहब, राजेन्द्र जी अग्रवाल (बोस), बसंतीलाल जी बड़ोला, राजेन्द्र जी बोथरा, संजय जी खिमेसरा, हनी जैन, अंकित खिमेसरा, भूपेंद्र जी सखलेचा, तपन जी पाटनी, हेमंत जी चोपड़ा, वरिष्ठ पत्रकार अशोक जी पाटनी आदि अनेक समाजजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम के पश्चात सभी नृत्य व गायन के प्रतिभागियों व जैन तम्बोला प्रतियोगिता के विजेयतायों को पुरस्कृत किया गया।
0 Comments