जावद। गुर्जर गौड़ ब्राम्हण समाज जावद द्वारा महर्षि गौतम जयंती धूमधाम से मनाई गई।


जावद। गुर्जर गौड़ ब्राम्हण समाज जावद द्वारा महर्षि गौतम जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाजजनो व महिला मंडल द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये गये। गौतमालय भवन मे दिनांक 17 मार्च 2018 सुबह से ही महिला मण्डल के द्वारा रंगोली, मेहंदी, चम्मच रेस, चेयर रेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 18 मार्च 2018 को शाम 4 बजे से महर्षि गौतम की सवारी के साथ समाजजनो ने बैण्डबाजो—ढोलढमाको के साथ चल समारोह निकला। चल समारोह के दौरान समाजजनो ने अपने—अपने घर व चौराहो पर स्वागत सत्कार के साथ महर्षि गौतम की पूजा अर्चना कर पुष्प माला अर्पित की । शाम 7 बजे महर्षि गौतम की महाआरती गौतमालय भवन मे की गई तत्पश्चात समाजजनो के सहभोज के साथ दो दिवसीय समारोह का समापन हुआ।

समाज के वरिष्ठजनो व प्रतिभाओ का हुआ सम्मान — गुर्जर गौड़ ब्राम्हण समाज द्वारा महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर समाज के वरिष्ठजनो का सम्मान किया गया। समाजजनो ने मनोहरलाल व्यास, हरिशंकर कासलिया, महेशचन्द्र त्रिपाठी,  श्रीमती अयोध्या देवी वैद्य़नाथ गील, श्रीमती कोशल्याबाई शंकरलाल नागदा, श्रीमती गीताबाई डोरिया, श्रीमती गीताबाई बसंतीलाल द्विवेदी, श्रीमती संपतबाई हरिशंकर कासलिया, श्रीमती दुर्गादेवी उमाशंकर त्रिवेदी, श्रीमती कांताबाई बालमुकन्द पुरोहित, श्रीमती मोहनबाई राधेश्याम जोशी, श्रीमती सुमनबाई रामशंकर कासलिया, श्रीमती कोशल्याबाई कृष्णवल्लभ जोशी, श्रीमती गीताबाई अनिरूद्ध सुल्तानिया का सम्मान किया व श्रीमती वंदना जोशी को भाजपा मण्डल अध्यक्ष व श्रीमती मिनाक्षी त्रिपाठी वार्ड पार्षद 15 का भी सम्मान किया गया।

फैन्सी ड्रेस व सांस्कुतिक कार्यक्रम मे दी प्रस्तुतिया — समाज के सभी बच्चो व महिलाओ ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसमे बालवर्ग मे अदिति त्रिपाठी, फाल्गुनी त्रिपाठी, गार्गी त्रिपाठी, अवनी त्रिवेदी, याया त्रिवेदी, कृष्णम गील, अक्षी जोशी, कृष्णम गील, आदित्य डोरिया, कुशाल पुरोहित, नमन दूबे, आस्था त्रिपाठी, सुरभि गील, बुलबुल गौतम, सौम्या डोरिया, प्रिती पौराणिक, संजना शर्मा, गुंजन डोरिया, शैफाली गील, दीपांशु पुरोहित व महिला वर्ग मे श्रीमती स्नेहलता पौराणिक, श्रीमती वंदना जोशी, श्रीमती रेखा तिवारी व श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती संध्या पौराणिक, श्रीमती सुमन शर्मा ने प्रस्तुतिया दी व समाजजनो ने पुरूस्कृत किया।

उक्त कार्यक्रम मे समाज के अध्यक्ष प्राणकिशोर गील, सचिव शिवकुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अनिल त्रिवेदी व महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती सुमन जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती
रेणुका जोशी, सचिव श्रीमती रश्मि गील, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती रेखा तिवारी, श्रीमती  रेणुका जोशी, श्रीमती प्रतिभा डोरिया, श्रीमती वंदना जोशी, श्रीमती संध्या पौराणिक, श्रीमती स्नेहलता पौराणिक, श्रीमती विजया गील, श्रीमती मिनाक्षी त्रिपाठी, श्रीमती मनीषा त्रिवेदी, श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती कांता डोरिया, श्रीमती सुनीता पुरोहित, श्रीमती श्यामा नागदा एवं समाज के वरिष्ठजन कैलाश सुल्तानिया, कैलाश दूबे, शिवचंद डोरिया, जगदीश डोरिया, कैलाश बटवाल, अशोक भारद्वाज पंडित, रमेश जोशी, गोपाल त्रिपाठी, सत्यनारायण पंचारिया, देवेश व्यास, मुकेश डोरिया, गोपाल शर्मा विशाल, विपिन नागदा शंकर सिनेप्लेक्स, रघु तिवारी, शांतिकुमार पौराणिक, डॉ. प्रदीप गील सुरेश पुरोहित, संजय शर्मा, कमल कासलिया, अशोक नागदा, किशोर पौराणिक,  कैलाश कासलिया, राकेश शर्मा, गोपाल उपाध्याय, राजेश कुर्किया, राजेश डोरिया, दिपेश जोशी, अश्विन त्रिवेदी, सत्यदेव त्रिपाठी, निलेश शर्मा, महेन्द्र जोशी, कमल शर्मा, हर्षित बटवाल, शांतिलाल उपाध्याय, अनिल शर्मा, संजय सुल्तानिया सहित कई समाजजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments