युवा कांग्रेस का गठन हुआ।

    जावद। इसी वर्ष अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है चुनावी रणनीति दिल्ली भोपाल में बन रही है। कांग्रेस पार्टी का कहना है की सभी कार्यकर्ताओं को पद दिए जाएंगे। इसी कड़ी में आज बुधवार को युवा कांग्रेस का गठन हुआ।
    क्षेत्र की पुर्व सांसद सुश्री मिनाक्षी नटराजन, लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अहीर, किसान कांग्रेस निलेश रावल की सहमती से एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश धनगर के द्वारा युवा कांग्रेस जावद नगर अध्यक्ष हनी पिता मंगल तोतला, अठाना नगर अध्यक्ष दिनेश पिता प्रकाश नरवाड़िया एवं सरवानिया महाराज नगर अध्यक्ष गोपाल पिता रामनिवास चोहरा को नियुक्त किया गया है।
    युवा कांग्रेस ने बताया की सभी को जिम्मेदारी दी गई है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बार युवाओं को मोका देने को कहा है जिसको देखते हुए जावद विधानसभा में विभिन्न गांवों में नियुक्तियां की जा रही है, सभी अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करेंगे एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यो को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे एवं साथ ही पार्टी को मजबुती प्रदान करने में सहयोग करेंगे व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल जी गांधी के विचारो को जन जन तक पहुंचाकर सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। उक्त नियुक्तियों से नगर में हर्ष का माहोल है।
यह जानकारी मिडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments