विधायक सखलेचा ने अठाना में कार्यकर्ताओं के साथ मनाया मुख्यमंत्री जी का जन्म, किया कन्या पूजन, चलाया स्वच्छता अभियान





अठाना। विधायक श्री ओमप्रकाश  जी सखलेचा अठाना में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान का जन्मदिन मनाया। विधायक श्री के साथ पार्टी कार्यकर्ता अठाना स्थित पंचमुखी बालाजी मंिदर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना की। मंिदर के पूजा अर्चना कर कार्यकर्ता शारदा विद्यापीठ पहुंचे। यहां कन्या पूजन का आयोजन हुआ। विधायक श्री सखलेचा, भाजपा  जिला महामंत्री श्याम काबरा एवं नप अध्यक्ष राकेश बैरागी ने कन्या पूजन किया। बाद में नप कार्यालय के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक श्री कार्यकर्ताओं ने सड़क पर झाडू लगाई और कचरा एकत्र कर नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला मंत्री कॉमल बग्गड़, तुलसीराम धाकड, मोटू ऐरन, मंडल महामंत्री फूलचंद वीरवाल, मंडल उपाध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डला, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन लाल धाकड़, वरिष्ठ पार्षद केसरीमल जैन, पार्षद कोमल धनगर, पार्षद बगदीराम कीर, कोमल बडोला, सत्यनारायण सेन, अनिल सेतिया, प्रहलाद काकरिया, जुगल कारपेंटर, राजाराम कारपेंटर, वारिस पठान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments