किसान सम्मान यात्रा 5 से, विधायक सखलेचा दिखाएंगे हरी झंरी, सुवाखेडा से होगी प्रारंभ


जावद। प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह जी चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक  िकसान सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। जावद विधानसभा में 5 अप्रैल की सुबह 9 बजे सुवाखेडा से यात्रा शुरू होगी।  विधायक श्री ओमप्रकाश जी सखलेचा पूरी यात्रा का नेतृत्व करेंगे। दो दिन तक यात्रा जावद मंडल के विभिन्न गांवा में भ्रमण करेगी। फिर अन्य मण्डल में प्रवेश करेगी। यात्रा के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती किस तरह खेती को लाभ का धंधा बनाए जाए इसकी जानकारी दी जाएगी और भाजपा सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुचाई जाएगी। 5 अप्रैल की सुबह 9 बजे सुवाखेडा में पार्टी पदाकािरयों और किसानों की मौजूदगी में विधायक श्री सखलेचा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे ओर यात्रा प्रारंभ होगी। *5 अप्रैल को यात्रा सुवाखेडा से प्रारंभ होकर िदनभर में दामोदरपुरा, केशरपुरा, नयागांव, खोर, सरवािनया मसानी, गुर्जरखेडी सांकला और सरोदा* में रहेगी। रात्रि विश्राम सरोदा में होगा। *6 अप्रैल काे यात्रा जावद मंडल के ढाणी से प्रारंभ होकर तुम्बा, अठाना, हनुमंितया, उम्मेदपुरा, तारापुर, केलूखेडा, जावद* रहेगी। जावद मंडल में यात्रा के दौरान पाटी कार्यकर्ता बाइक रैली के रूप में साथ साथ चलेंगे। किसाान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़, भाजपा जिला महामंत्री श्याम काबरा, जिलामंत्री कोमल बग्गड़, भाजपा जावद मंडल अध्यक्ष शांितलाल बग्गड़, मंडल महामंत्री फुलचंद विरवाल, अभय जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सुचित सोनी, उपाध्यक्ष देवेंद्र अहीर, िजलामंत्री गजेंद्रसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष दिलीप धाकड, जावद नगर अध्यक्ष कैलाश प्रजापत ने पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समस्त ग्राम वासी एवं किसानों से निवेदन किया है अधिक से अधिक संख्या में शािमल होकर यात्रा को सफल बनाए।

Post a Comment

0 Comments