जावद ब्लाॅक द्वारा बाबा साहब की जयंति मनाई जायेगी।

नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संविधान के निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर बाबा साहब की जन्म जयंति शनिवार 14 अप्रैल को जावद ब्लाॅक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, नगर कांग्रेस, सेवादल एवं एनएसयुआई के संयुक्त तत्वाधान में प्रातः 11:30 बजे सरवानिया महाराज में मनाई जायेगी। सरवानिया महाराज के वार्ड क्र. 11 में आदिवासी एवं दलित बस्ती के बुर्जुगों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जायेगा, साथ ही बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर ने पार्षद/प्रतिनिधी, जनपद सदस्य/प्रतिनिधी, सरपंच, महिलाएँ एवं कांग्रेसजनो से आग्रह किया है की बाबा साहब की जयंति कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का कृष्ट करे.

Post a Comment

0 Comments