सामाजिक समरसता आयोजित कर बाबा साहब की जयंति मनाई


नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संविधान के निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर बाबा साहब की जन्म जयंति सामाजिक समरसता आयोजित कर शनिवार 14 अप्रैल को जावद ब्लाॅक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, नगर कांग्रेस, सेवादल एवं एनएसयुआई के संयुक्त तत्वाधान में प्रातः 11:30 बजे सरवानिया महाराज वार्ड क्र. 13 में मनाई गई। सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। साथ ही ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर, युवा कांग्रेस दिनेश धनगर, समरथ डुंगरवाल, डाॅ. राजू पाल, एवं डाॅ. रमेश मालवीय ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम पश्चात् दलित समाज के बुजुर्गो का शाल श्रीफल एवं माला से स्वागत भी किया गया।

कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने कहा जो लोग संविधान के निर्माता बाबा साहब एवं महात्मा जी से नफरत करते थे वे आज सत्ता के लिए बाबा साहब के नाम से आयोजन कर रहे है माला पहना रहे है। भाजपा वाले कभी महात्मा गांधी जी का नाम लेते है कभी स्वच्छता अभियान के बहाने गांधी की चश्मा का मोनो लगा लेते है। इस देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी जी, नेहरूजी, चन्द्रशेखरजी, आजाद जी, भगतसिंह जी एवं संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर जी है। लेकिन भाजपा देश में अराजकता का माहोल बना रही है, भाई-भाई को आपस में लड़वाना, कभी धर्म एवं जाति के नाम पर लड़वाने का काम कर रही है। आरक्षण का मतलब है कि सभी धर्म के जाति के लोग एक साथ बैठे कोई उच-नीच नही। ईश्वर ने हम सब को मानव जीवन दिया है सभी को एक जैसा बनाय है तो फिर उच नीच का वातावरण नहीं होना चाहीए। कांग्रेस पार्टी दलित वर्ग, गरीब तबके एवं किसानो के लिए काम कर रही है भाजपा सत्ता में आई है तब से सभी वर्ग परेशान है, आज भारतीय जनता पार्टी देश के लोगो को हिन्दु होने का पाठ पड़ा रही है हमे हिंदु होने का सार्टिफिकेट इन लोगो से नहीं चाहिए। इस भारत में सभी को अपने-अपने धर्म पालन करने की स्वतंत्रता है

आगे श्री अहीर ने कहा कि भाजपा के लोग युवाओं को बहला फुसला रहे है, हमारे क्षेत्र के युवा धर्म एवं जाति के बेहकावे ना आए हमे देश में अमन और शांति पसंद चाहिए, यही कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है, पिछले कुछ महिनो से देख रहे है की कई स्थानो पर बाबा साहब की प्रतिमा खंडित की जा रही है, कालिक पोती जा रही है कही पर केसरीया पोता जा रहा है इन लोगो का बस चले तो आदमी पर भी केसरीया रंग कर दे। भारत में यह सब हो रहा है और देश का प्रधानमंत्री चुप है, भाजपा ने ऐसा माहोल बना रखा है हमे इस माहौल से सभी वर्गो/समाजो को बचाना है।

आज के इस कार्यक्रम के अंत में राजकुमार अहीर ने ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से दलित एवं एसटी/एससी वर्ग के लोगो को सम्मानित किया और कहा की आप लोगो ने कांग्रेस पार्टी के बुरे समय में भी साथ नहीं छोड़ा जिसके लिए में आपको धन्यवाद देता हुँ। कार्यक्रम के पश्चात् म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मा. अरूण यादव के निर्देशानुसार समाज के श्री नाथुलाल रेगर, तुलसीराम चैहरा, गंगाराम मेघवाल, कुशाल रेगर, केशुराम चोहरा एवं औकारलाल चैहरा का शाल श्रीफल से स्वागत किया।

कार्यक्रम क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर जावद ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश धनगर, ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष निलेश रावल, जल उपभोक्ता समिति के सदस्य रायसिंह गुर्जर, डॉक्टर रमेश मालवीय, डॉ राजू पाल, अशोक राठौड,़ रामनिवास खटीक, हरिराम खटीक, जगदीश खटीक,  समराथल जैन, अभिषेक मालू, फजलुर्रहमान  पार्षद प्रतिनिधी, जगदीश जी कुनारा  पार्षद प्रतिनिधी, प्रकाश मालवीय पार्षद, रामनिवास खटीक, राजेश खटीक, जगदीश खटीक पार्षद प्रतिनिधि, सिकंदर मंसूरी, नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल  खटीक, विकी पाटीदार, पूनम पाल, दिनेश मेघवाल, राजू छिपा, दिनेश शर्मा, सरफराज मंसुरी, कालू लाल पाल, भूपेंद्र पाल, अनिल मालवीय, दीपक मालवीय, हरीश तवर, राधेश्याम मालवीय, सलीम बादशाह, नारायण सिंह, भेरू लाल मेघवाल,  मोहनसिंह मीणा, बगदीराम मेघवाल पूर्व सरपंच ढाबा तुलसीराम जी सालवी आमली भाट गोवर्धन लाल ढाबा, नरेंद्र भट्ट,  अनिल धनगर आमली भाट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निलेश रावल एवं आभार पार्षद प्रतिनिधी जगदीश चैहरा ने माना। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments