मालवा के शेर श्री अशोक गंगानगर अरोरा के मार्गदर्शन में एमपी में पहली बार हुआ मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन, देशभर के 200 खिलाडियों ने दिखाया दम।
पहली बार मिक्सड मार्शल आर्टस् प्रतियोगिता का शानदार सफल आयोजन, मध्यप्रदेश मिक्श मार्शल आर्टस् एसोसिएशन के संरक्षक अशोक अरोरा गंगानगर का स्वागत
नीमच। स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ मिक्सड मार्शल आर्टस मध्यप्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश में पहली बार इंदौर शहर में मिक्सड मार्शल आर्टस् प्रतियोगिता का शानदान आयोजन हुआ। इंदौर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी जिमनेशियम हॉल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रेफरी,जजेस एवं फाइटर खिलाडियों ने शिरकत की। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उडीसा,गोवा,छत्तीसगढ सहित आठ राज्यों के करीब 200 खिलाडियों ने रोमांचक फाइट दिखाई। ग्वालियर की दुर्गा इस प्रतियोगिता में प्रथम आई।
प्रतियोगिता 23 और 24 जून को खेली गई। शुभारंभ के मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप तोमर रामू भैया,प्रसिद्ध संगीतकार अल्फाज, फिल्म अभिनेता राजप्रेमी, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेंद्र भटनागर, राजेंद्र शर्मा पहलवान,संतोष चौपडा विशेष रूप से मौजूद रहे और खिलाडियों की हौसला अफजाई की। यह प्रतियोगिता प्रसिद्ध समाजसेवी एवं मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के संरक्षक अशोक अरोरा गंगानगर के मार्गदर्शन में हुई। कई राज्यों में इस प्रतियोगिता के शानदान आयोजन की प्रशंसा हुई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता की नींव रखने और सफल आयोजन होने पर संरक्षक अशोक अरोरा गंगानगर का ट्रॉफी भेंटकर सम्मान किया गया।
0 Comments