मुख्यमंत्री जी की जनआर्शीवाद यात्रा 5 को नीमच, चीताखेड़ा व जीरन पहुंचेगी

मुख्यमंत्री जी की जनआर्शीवाद यात्रा 5 को नीमच, चीताखेड़ा व जीरन पहुंचेगी।

नीमच विधानसभा की जनता अपने लाडले मुख्यमंन्त्री को आशीर्वाद देने पहुचें आमजन - श्री परिहार

नीमच। आगामी 05 अगस्त को नीमच विधानसभा में म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में आने वाली जनआर्शीवाद यात्रा को लेकर क्षेत्र के भाजपाई व आमजनों में अपार उत्साह का माहौल है तथा यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु नगर व ग्राम स्तर तक संगठन की बैठको का सिलसिला निरन्तर चल रहा है। पूरे यात्रा मार्ग को भाजपा के झंड़े, बैनर व फ्लेक्स बोर्ड के माध्यम से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 
        यह जानकारी देते हुए नीमच क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि, 05 अगस्त रविवार 1को मुख्यमंत्री श्री चोहान की जनआर्शीवाद यात्रा दोपहर में 03 बजे जावद से सुवाखेड़ा, डुंगलावदा व कनावटी होते हुए नीमच हेतु प्रस्थान करेगी। 3.30 बजे यात्रा का नीमच आगमन होगा तथा मुख्यमंत्री की स्थानीय फोर जीरो कार्नर पर मंच सभा होगी। दोपहर 4.30 बजे यात्रा नीमच से चीताखेड़ा के लिये रवाना हो जायेगी, शाम को 05 बजे मुख्यमंत्री की रथ सभा होगी। 5.15 बजे यात्रा चीताखेड़ा से जीरन प्रस्थान करेगी तथा यंहा भी रथसभा होगी। शाम  06.00 बजे यात्रा जीरन से कुचड़ौद होते हुए मल्हारगढ़ हेतु प्रस्थान करेगी। 

        उन्होने बताया कि, मुख्यमंत्री की जनआर्शीवाद यात्रा को लेकर भाजपा के विभिन्न मण्डलों, मोर्चा व प्रकोष्ठों की बैठकें निरन्तर चल रही है तथा पूरे यात्रा मार्ग पर जगह-जगह मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान का स्वागत किये जाने की तैयारियाॅ हो रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के आमजनों में भी मुख्यमंत्री की जनआर्शीवाद यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह का वातावरण है। विधायक श्री परिहार ने जनआर्शीवाद यात्रा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर आमजन व भाजपा कार्यकताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।

Post a Comment

0 Comments