आज का इतिहास 23 सितम्बर

(1) जन्मदिवस- 1908 – रामधारी सिंह ‘दिनकर’- हिन्दी जगत् के सुप्रसिद्ध कवि।

(2)हैफा दिवस (Haifa day) – 23 सितंबर, 1918 में भारतीय जवानों ने तुर्की सेना के ख़िलाफ़ लड़ते हुए इस्रायल के हैफा शहर को आज़ाद कराया था, हैफा में शहीद हुए वीर सैनिकों की याद में हर वर्ष भारतीय सेना हैफा दिवस मनाती है ।

(3)  1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) पारित।
 
(4)2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

(5) 2011 – जेनेवा स्थित भौतिकी की सबसे बड़ी प्रयोगशाला सर्न में जारी प्रयोग ओपेरा में वैज्ञानिकों ने सर्न से ७३० किलोमीटर दूर इटली की ग्रैन सासो प्रयोगशाला में भेजे गए उपपरमाणविक कण न्यूट्रिनो की गति प्रकाश की गति से भी अधिक पाई।

(6) 2011 – फ्रांसीसी न्यायालय ने हिंद अहमास और नजाइत अली नाम की दो मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने के लिए पहली बार सजा के रूप में 120 और 80 यूरो जुर्माना लगाया।

(7) विश्व बधिर दिवस

Post a Comment

0 Comments