धाकड़ समाज ने धरणीधर जयंती पर निकाली शोभायात्रा


जावद। धाकड़ समाज द्वारा अपने आराध्यदेव बलराम जयन्ती पर भगवान धरणीधर के जयकारों के साथ गुरुद्वारा मंदिर से नगर में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा में नगर के साथ ही आसपास के गांवों के हजारों की संख्या में समाजजनों के साथ करीब 70 गांवों की प्रभातफेरिया भी निकली।
यह शोभायात्रा शनिवार सुबह 10 बजे धाकड़ समाज गुरुद्वारा मंदिर से बैंडबाजों के साथ प्रारम्भ हुई। जो नगर के अठाना दरवाजा , बोहरा गली, खारी बावड़ी, रामपुरा दरवाजा, गांधी चौराहा, बस स्टैण्ड, लक्ष्मीनाथ चौक, कंठाल चौराहे से अठाना दरवाजा होते हुए दोपहर में पुनः गुरुद्वारा  पहुँची। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ो पर बैठे युवाजन हाथो में धर्म पताकाएं लहरा रहे थे। बैंड की धुन पर नवयुवकों की टोलियां  थिरक रही थी। रथ में श्रीकृष्ण- बलराम का रूप धारण किए बालिकाएं सभी को अपनी और मोह रहे थें। जिले के गांवों से आई प्रभातफेरियों के भक्तजन भगवान के जयकारों के साथ कीर्तन करते हुए चल रहे थें। शोभायात्रा अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के युवा संघ द्वारा निकाली गई। जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समंदर पटेल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्जुन धाकड़, जिला अध्यक्ष महेश धाकड़ सहित अन्य पदाधिकारी और हजारों समाजजन उपिस्थित थे। नगर में पहली बार निकली इस ऐतिहासिक शोभायात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया। गांधी चौराहे पर धाकड़ युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समंदर पटेल द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और अल्पाहार कराया। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर,भाजपा नेता पुरणमल अहीर सहित अन्य लोगों और संगठनों ने भी स्वागत किया। गुरुद्वार पर प्रभातफेरियो को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। मंच पर धाकड़ युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समन्दर  पटेल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्जुन धाकड़, महिला इकाई की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बद्रीलाल पटेल, धाकड़ युवा संघ के जिलाध्यक्ष महेश धाकड़, नयागांव नगरपरिषद अध्यक्ष चंद्रकला धाकड़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शांतिलाल झाड़ोतिया, बाबूलाल धाकड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments