भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय नीमच में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में देंगे मार्गदर्शन




        नीमच। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय का आज 19 सितम्बर 2018 बुधवार को नीमच आगमन होने जा रहा है। श्री विजयवर्गीय के आने की सूचना मात्र से ही पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उमंग व उत्साह का माहौल है। 
        नीमच क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ मध्यप्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बहादुरसिंह मुकाती भी आयेगें। स्थानीय स्वर्णकार धर्मशाला मे सुबह 11 बजे आयोजित नीमच विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को श्री कैलाश विजयवर्गीय अपना मार्गदर्शन देगें। 
        विधायक श्री परिहार ने विधानसभा क्षेत्र के पांचों भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, पेज प्रमुख, पालक संयोजक, भाजपा के विभिन्न मोर्चो व प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारियों व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments