राजनेतिक दबाव में जावद क्षेत्र के 13 समाजसेवियो के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई से जनता में फैला आक्रोश
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
विधायक ओम सखलेचा का राजनीतिक घटियापन उजागर
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
जावद। थाना प्रभारी जावद ओ.पी.मिश्रा द्वारा राजनेतिक दबाव में जावद थाना क्षेत्र के 13 संभ्रांत नागरिकों के खिलाफ द्वेषतापूर्ण कार्रवाई करते हुए न्यायालय कार्यपालिक दंडाधिकारी परगना जावद जिला नीमच के समक्ष इस्तगासा क्रमांक 1400 दिनांक 19/9/2018 पेश कर बताया कि करणी सेना व सपाक्स के अध्यक्ष व कार्यकर्तागण विगत करीबन 2 माह से कस्बा जावद एवं आसपास के क्षेत्र में एससी एसटी एक्ट के विरुद्ध रैली,प्रदर्शन व जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे जावद एवं आसपास के क्षेत्र में शांति भंग होने की पूर्ण संभावना है। अतः शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से इनके विरुद्ध धारा 107/116 (3) जा.फो.का इस्तगासा तैयार कर भारी से भारी तादाद में जमानत मुचलके लिए जाकर बांड ओवर किए जाने हेतु प्रेषित है।
इस मामले में तहसीलदार जावद द्वारा प्रकरण क्रमांक 489/2018 अंतर्गत धारा 111 जा.फो.में करणी सेना के गिरिराजसिंह पिता हरिसिंह राजपूत निवासी आकली, चेत्रपालसिंह पिता गोरधनसिंह निवासी आकली, प्रतापसिंह पिता हरिसिंह राजपूत, शक्तिसिंह पिता हरिसिंह राजपूत निवासी रूपपुरा एवं सपाक्स के विजय पिता भगवानदास मुछाल, दिलीप पिता बद्रीलाल बांगड़, जिनेन्द्र पिता धनपाल बागड़िया, सुनील पिता मन्नालाल बिकानेरिया, राजेश पिता झमकलाल बिकानेरिया, जितेंद्र पिता कमल ग्वाला, बलराम पिता मोहनलाल मूलचंदानी, सतीश पिता भवरलाल चोपड़ा सभी निवासी जावद एवं सुखलाल पिता बंशीलाल सेन निवासी तारापुर के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इस घटनाक्रम से जावद विधानसभा क्षेत्र में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के संरक्षण में चल रही घटिया राजनीति के अध्याय में एक और पन्ना जुड़ गया है। इस घटना को विधायक की ओछी मानसिकता व अपने राजनैतिक विरोधियो को कुचलने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिन 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें से अधिकांश भारतीय जनता पार्टी से जुड़े होकर पार्टी के विभिन्न पदों पर कर रहे हैं या कर चुके है। कई विभिन्न समाजों के पदों पर भी कार्य कर रहे है। जिनमे सुखलाल सेन भाजपा के जिला महामंत्री रहे हैं और वर्तमान में मुख्यमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं। सेन समाज के जिलाध्यक्ष भी रहे है। विजय मुछाल पूर्व में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वैश्य समाज के तहसील अध्यक्ष व सपाक्स के तहसील संरक्षक एवं लक्ष्मीनाथ मंदिर के ट्रस्टी है। सुनील बिकानेरिया जावद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में जैन तेरापंथ समाज जावद के अध्यक्ष है। सतीश चोपड़ा पूर्व में भाजयुमो के तहसील कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। जिनेंद्र बागड़िया दिगंबर समाज के प्रमुख व सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर जावद एवं आर्य समाज एवं संस्कार केंद्र जावद के सचिव पद पर कार्यरत हैं। दिलीप बांगड़ पत्रकार होकर जिला प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष है। वर्तमान में माहेश्वरी समाज जावद के अध्यक्ष व लक्ष्मीनाथ मन्दिर के ट्रस्टी है। बलराम मूलचंदानी भारत विकास परिषद जावद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। राजेश बिकानेरिया एवं जितेंद्र ग्वाला भी जावद नगर में समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी होकर कार्य करते हैं। इसके अलावा गिरिराजसिंह राजपूत, चेत्रपालसिंह राजपूत, प्रतापसिंह राजपूत, शक्तिसिंह राजपूत ये सभी किसान परिवार से होकर करणी सेना के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
उक्त सभी लोगो का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इनमें से अधिकांश लोग प्रशासन द्वारा गठित शांति समिति के सदस्य हैं। जिन्हें समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शांति समिति की बैठक में आमंत्रित किया जाता है। यह सभी लोग जावद एवं आसपास के क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु सक्रियता से कार्य करते आ रहे हैं। परंतु इनकी सक्रियता कुछ लोगों की आंखों की किरकिरी बनी हुई है। इसलिए आए दिन इन लोगों को टारगेट बनाकर ओछी हरकतें की जा रही है। जो कि जावद क्षेत्र व समाज के लिए खतरनाक है। इस घटनाक्रम से जावद नगर व क्षेत्र की जनता में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। राजनीतिक दबाव में अगर इसी तरह प्रशासनिक कार्रवाई चलती रही तो क्षेत्र की शांतिप्रिय जनता का प्रशासन के खिलाफ कभी भी लावा फुट सकता है।
0 Comments