नीमच। शहर को 2019 में कई सौगातें मिलेंगी। कई विकास कार्य और योजनाएं पूरी होंगी। इससे शहर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। वहीं साल 2018 भी शहर के विकास के मान से बेहतर ही रहा।
जिले में वर्ष 2019 से विकास और उन्नाति की बेहद उम्मीद है। जिले और शहर को इस साल कई विकास की सौगातें मिलने जा रही हैं। लगभग अधिकांश योजनाएं और विकास कार्य तेजी से जारी हैं। इनका कार्य अंतिम दौर में है और ये साल 2019 में जनता के उपयोग में आने लगेंगी। वहीं साल 2018 की बात करें तो विकास और उन्नाति के पथ पर आगे बढ़ने में यह साल भी बेहतर रहा। जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कोशिशों से विकास योजनाएं निरंतर आकार ले रही हैं। जनता भी इसमें बराबर सहभागी बनी है।
-
जवाहर नगर पुलिया
शहर के जवाहर नगर और ग्वालटोली क्षेत्र को जोड़ने वाली पुलिया छह माह में पूरी होना थी, लेकि न यह करीब एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी अधूरी है। करीब 40 लाख से अधिक की लागत से बन रही यह पुलिया साल 2019 में बनकर तैयार होगा। इसके निर्माण से न के वल कमल चौक से ग्वाल टोली तिराहा उत्कृष्ट रोड की दशा सुधरेगी। बल्कि जवाहर नगर और आसपास की कॉलोनियों के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के कारोबार में इजाफा होगा।
फोटो-31एनएमएच-39, जवाहर नगर पुलिया के पीलर आकार लेने लगे हैं।
-
स्टेडियम को मिलेगा पैवेलियन
साल की शुरुआत में शहर को पैवेलियन की सौगात मिलने जा रही है। शहर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में नगर पालिका ने पैवेलियन का निर्माण कराया है। शुरुआत में करीब 30 लाख की लागत से तीन माह की अवधि में इसका निर्माण होना था, लेकि न बाद में लागत में करीब 10 लाख का इजाफा और कि या गया। अब लगभग 40 लाख की लागत से पैवेलियन आकार ले चुका है। दो मंजिला पैवेलियन पर रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में हैं। 26 जनवरी के पूर्व यह पैवेलियन खेल प्रतियोगिताओं के लिए उपयोग में आने लगेगा।
फोटो-31एनएमएच-40, डॉ.राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में पैवेलियन लगभग पूरा हो चुका है।
ये योजनाएं भी होंगी पूरी
- 67.10 करोड़ की लागत की अमृत मिशन में मिली भूमिगत सीवर लाइन योजना का कार्य पूर्ण होगा।
- करीब 18 करोड़ की लागत की जलापूर्ति पाइप लाइन का कार्य भी पूर्ण हो जाएगा। जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।
- नई पुलिस लाइन के समीप पीएम आवास योजना का काम भी पूर्णता की ओर बढ़ेगा।
- धामनिया-झांझरवाड़ा में औद्योगिक क्षेत्र में भी उद्योग स्थापित होना शुरू होंगे।
-
2018 में ये सौगातें मिलीं---रिवर्स-
सर्किट हाउस
चीताखेड़ा रोड स्थित हवाई पट्टी के सामने नया सर्किट हाउस बनकर तैयार हो चुका है। करीब एक करोड़ से अधिक की लागत से सर्किट हाउस बन चुका है। इसका लोकार्पण भी पूर्व सीएम के हाथों हो चुका है। जल्द ही इसका उपयोग भी शुरू हो जाएगा।
आरटीओ कार्यालय
महू रोड पर करीब दो करोड़ से अधिक की लागत से नया आरटीओ भवन बनकर तैयार हो चुका है। इस भवन में आरटीओ और स्टाफ ने कामकाज भी शुरू कर दिया है। पूर्व में आरटीओ कार्यालय कि राए के भवन में संचालित होता था।
-
यह सौगातें भी मिलीं
- भादवा माता में श्रद्धा भवन की सौगात मिली। श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलने लगी।
- नीमच-मनासा सीमेंट कांक्रीट टू लेन बनने से आवागमन की सुविधा में इजाफा हुआ।
0 Comments