नगरपालिका में चारों दिशाओं की सीमा में करीब 9 किमी के इजाफे की तैयारी है। इससे 5 पंचायतें नपा सीमा में अा जाएगी। इनमें रावतखेड़ा, धनेरिया, कनावटी, हिंगोरिया व जयसिंहपुरा शामिल हैं। ये वे पंचायतें हैं जाे शहर की सीमा से 1 से 1.5 किमी दूर है। नए परिसीमन में इन पंचायताें के शामिल हाेते ही नगरीय सीमा में 20 हजार की आबादी बढ़ जाएगी। इनमें से 12000 वोटर भी हैं। नपा चुनाव नवंबर-दिसंबर में हैं। इसके मद्देनजर नगरीय प्रशासन विभाग को शहरी आबादी, सीमा से जुड़ी जानकारी भेजी जा रही है। नपाध्यक्ष ने कहा कि इसके साथ ही 22 कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया चल रही है।
नगरपालिका क्षेत्र में वर्तमान में वार्डों की संख्या 40 है। नगरीय निकाय के पहले शासन के आदेशानुसार परिसीमन की तैयारी चल रही है। इसके वार्डों की संख्या बढ़ने के साथ इनका विस्तार भी होगा। पंचायतें शहरी सीमा में जोड़ने के संबंध में परिषद ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। वर्तमान में नगरीय सीमा की आबादी 1 लाख 37 हजार है। नए परिसीमन के बाद आबादी डेढ़ लाख से अधिक हो जाएगी। जिला मुख्यालय की नपा सीमा में जो नई पंचायतें जोड़ने का प्लान है, वहां 5 से 7 साल के दौरान तुलनात्मक विकास के साथ व्यापारिक माहौल भी बना है। नगरीय सीमा में जुड़ने को लेकर लंबे समय से प्रयास चल रहे थे। बीते दिनों नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने ही जिलास्तर से जानकारी मांगी। ऐसे में अब शहरी सीमा का विस्तार का रास्ता साफ हो जाएगा। नपा को जून 2019 तक आबादी, सीमा विस्तार संबंधी कार्य करना है। इसके बाद मतदाता संख्या के मान से वार्डों का आरक्षण होगा और नवंबर-दिसंबर में नपा के चुनाव होंगे।
कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा
शहर सीमा में लगने वाली गुमाश्ता कॉलोनी, गायत्री नगर, रामावतार कॉलोनी, जायसवाल कॉलोनी, अमर कॉलोनी समेत अन्य हिस्सों काे वैध करने का प्रस्ताव नपा ने सरकार को भेज दिया है। ये कॉलोनियां पंचायत सीमा में आने के कारण लोगों को पानी, सड़क, सफाई, बिजली की नपा द्वारा सुविधा मुहैया नहीं करवाई जाती है। जनसहयोग से छोटे कार्य करवाए जाते हैं। नए परिसीमन में ये कॉलोनियां शहर में जुड़ जाएगी। इनके वैध होने पर नपा द्वारा यहां विकास कार्य तेजी से करवाए जाएंगे। गाइड लाइन के मान से नपा अधिकारियों ने जानकारी शासन को भेज दी है।
डेढ़ लाख हो जाएगी शहर की आबादी
चुनाव से पहले होने वाले शहर के परिसीमन में पांच पंचायतों को नगर पालिका सीमा में शामिल किया जाता है तो इससे 20 हजार आबादी शहर में जुड़ जाएगी। इससे शहर की आबादी डे़ढ़ लाख से अधिक हो जाएगी।

0 Comments