जावद में कांग्रेसजनों ने फूँका पुजा शकुन पांडे का पुतला

जावद में कांग्रेसजनों ने पुतला दहन किया।

जावद। विगत 30 जनवरी महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथी के अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दु महासभा के सदस्यों ने अलीगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुतले पर गोलीया चलाई, मिठाई बाटी, पुतला दहन किया तथा गोडसे की प्रतिमा को माला पहनाई गई जिसके विरोध में जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर के नेतृत्व में जावद ब्लाॅक कांग्रेस ने बस स्टेण्ड पर पुजा शकुन पांडे का पुतला दहन किया।
जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर ने हमारे देश को जिन्होने आजाद करने के लिए कई लड़ाई लड़ कर देश आजाद करवाया और आज हिन्दु महासभा के सदस्यो ने राष्ट्रपिता के उपर गोली चलाकर शर्मनाक हरकर की। एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी के चश्में का लोगो लगाकर पुरे भारत में स्वचछता अभियान चला रही है और उनही से संबंधित शाखा महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथी के अवसर पर उनके पुतले पर गोलिया चला रही है। इस प्रकार के कृत्य की घोर निंदा करते है एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्य कार्यवाही करने की मांग करते है।
पुलता दहन के समय कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोषित नजर आ रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महात्मा गांधी अमर रहे के नारे एवं दोषियों को फांसी दो आदि के नारे लगाएं साथ ही इस प्रकार के कृत्य की घोर निंदा की और कहा की देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति जो षडयंत्र रचा जा रहा है ऐसे लोगो पर कठोर कार्यवाही की जाये।
इस अवसर पर जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर, पुर्व ब्लाॅक अध्यक्ष सतीष नागला, युवा कांग्रेस विधानसभ अध्यक्ष दिनेश धनगर, सिंधिया फेंस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज झरिया, जावद सेक्टर अध्यक्ष राजेश राठौर, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष हनि तोतला, पार्षद अरविंद बैरागी, पार्षद प्रतिनीधी लाभचंद सांवालिया, पार्षद पवन संघवी, भरत बोहरा, मधु पांडे, भानु टेलर, पंकज ऐरन, बलराम राजपुत, प्रदीप सैन, सोरभ सौनी, निरज पंचाली, वसीम सरवारी, शोकिन नैता, भेरू धाकड़, मदनलाल सांखला, सलीम खान, राजवीर चैहान, हबीब राही, महेश चैधरी, नंदकिशोर, रोहित जटिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद थे।

Post a Comment

0 Comments