प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एक एक करके सारे वचन निभा रही है - श्री अहीर
जावद। मध्यप्रदेश मे कमलनाथ सरकार को बने लगभग 67 दिन हुए है, कमलनाथ सरकार एक एक करके अपने वचन निभार रही है। कमलनाथ सरकार ने अपने वचनो में से सबसे बड़ा वचन किसानो की फसल ऋण मुक्ति का सबसे पहले वचन निभाया, जिससे किसानो को काफी राहत मिली। उसके पश्चात किसानो एवं आमजनो के विद्युत बिल को हाफ किया और आज सामाजिक सुरक्षा पेशन के तहत मिलने वाली राशि 300 को बढ़ाकर 600 किया।
शुक्रवार को जावद मुख्यालय के जावद जनपद परिसर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का आयोजन किया गया, आयोजन के मुख्य अतिथी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथीयों का पुष्पमाला के साथ स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री अहीर ने जावद विधानसभा के समस्त हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरीत किए, जैसे ही हितग्राहियों को पत्र वितरीत में अपनी राशी 300 से 600 बढ़ी पाई तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और हितग्राहियों ने कमलनाथ सरकार को धन्यवद दिया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्ध, निःशक्त एवं विधावा पात्र थे। श्री अहीर ने बताया कि आज का दिन आप लोगो के लिए खुशी का दिन है कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था जनता के लिए कुछ ना कुछ अच्छी योजना लाई जायेगी और उस योजना की शुरूआत नीमच जिले के जावद विधानसभा से हुई है, हमने कुण्डला में गौशाला निर्माण हेतु भुमि पुजन किया उसके पश्चात सामाजिक सुरक्षा पेशन के प्रमाण पत्र सोपने आए है। मध्यप्रदेश की सरकार घोषणा नहीं करती है वचन करती है और हर वचन को पुरा किया जा रहा है 'प्राण जाये पर वचन ना जाये'। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के पश्चात दस दिन में किसानो का कर्जा माफ किया। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था कि हम सत्ता मे आए तो किसानों का कर्जा माफ करेंगे लेकिन आज ढ़ाई साल तक भाजपा सरकार ने किसानो का कर्जा माफ नहीं किया, भाजपा झुठ और छल से सत्ता हासिल करती है। कांग्रेस सरकार ने 50-55 दिनो में तीस लाख किसानों का कर्जा माफ किया और आगे 25 लाख किसानो को कर्जा लोकसभा चुनाव बाद दुसरे-तीसरे चरण में माफ होगा। जिन लोगो ने 31 मार्च तक कर्जा चुका दिया है उन लोगो को चैथे चरण में लेकर कर्जा माफ किया जायेगा, ऐसी योजना भी बनेगी। भाजपा के लोगे हमारे किसान भाईयों को भडकाने में लगे है क्योकि भाजपा के लोगो के हाथो से सत्ता चली गई वो लोग पचा नहीं पा रहे है। विगत पन्द्रह साल से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार थी, शिवराज जी पुरा खजाना खाली करके चले गए, धीरे धीरे कमलनाथ जी सभी किसानो का कर्जा माफ करेंगे। साथ की पहले ग्राम पंचायत में आवास हेतु 1 लाख 20 हजार रूपये मिलते थे अब कांग्रेस सरकार ने बढ़ा कर 2 लाख 50 हजार कर दिए है, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत में आवास हेतु समान रूपये दिए जायेंगे। किसानो के खेतो के बिल भी कांग्रेस सरकार ने आधे किए एवं घरेलू उपभोक्ता का बिल 100 युनिट 100 रूपये किया। बेरोजगार युवाओं को कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा ओर कमलनाथ सरकार रोजगार मुहैया करवाएगी। आगनवाड़ी बहनो को स्थाई किया जायेगा, आने वाले समय में मध्यप्रदेश में 60 हजार नौकरीया आने वाली है, सभी को रोजगार मिलेगा और यह सब कमलनाथ सरकार में हो रहा है। समस्त मतदाताओं को मैं धन्यवाद देना चाहता हु कि आप लोगो की वजह से ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरका बनी।
ग्राम की समस्या ग्राम की चैपाल पर ही हल होगी आपके ग्रामो में सरपंच एवं सचिव बेठेंगे और आपकी समस्या को सुन कर तत्काल हल करेंगे और कुछ भी कार्य हो मुझे बताए मैं आप लोगो के लिए हमेशा कार्य करूंगा। आने वाले समय में मध्यप्रदेश का किसान सक्षम होगा ताकी उन्हे कभी कर्जा लेने की जरूरत ही नही पड़े हम उनको उनकी फसलो का उचित दाम दिलवायेंगे, किसान मजबुत देश मजबुत। कांग्रेस नेता ने परिसर में पधारी हुई महिलाओं को 'महिला दिवस' की शुभकामना प्रेषित की।
सम्मेलन में लगभग 200 हितग्राहि एवं 30-40 नए हितग्राहि मोजूद थे सभी को प्रमाण पत्र वितरीत किए गए एवं जो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए उन्हे नगर परिषद व सचिव के माध्यम से दिए जायेंगे। कार्यकक्रम को कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर, विस अध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश धनगर, सरपंच संघ के अध्यक्ष मुकेश राव ने संबोधित कर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारें में बताया।
इस अवसर पर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर, जावद ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर, जनपद अध्यक्ष सुगना अहीर, विस अध्यक्ष युवा कांग्रेस दिनेश धनगर, सरपंच संघ के अध्यक्ष मुकेश राव, भक्तिराम सरपंच, युवा नेता अभिषेक मालू, रायसिंह गुर्जर, संजय पांडीया, अरविंद बग्गड़ पार्षद, फजले नबी पार्षद, मधु पाण्डे, विक्की पाटीदार, आईटी एवं सोशल मिडीया सेल के प्रदेश सचिव हबीब राही, सरफराज मंसुरी, वसीम सरवारी, ग्राम सरपंच, सचिव संघ के अध्यक्ष कमलेश धाकड़, राजेश पुरोहित पुर्व जिलाध्यक्ष सरपंच संघ, घनश्याम धाकड़, देवीलाल वर्मा, पुरणमल पाटीदार, जाहिद गौरी, घीसालाल धाकड़, रामप्रसाद परमार, नरेन्द्रसिह, कालूराम धाकड़ सचिव व जनपद पंचायत कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रोड़ीलाल राठौर (सचिव ग्राम पंचायत धामनिया) व आभार आर.पी. नागर ने मांना।
0 Comments